नई दिल्ली| अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के चाहने वालों में से एक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। खबर है की सनी लियोनी बहुत जल्द अपना एप लॉन्च करने वाली हैं। यकीनन, एक्ट्रेस के फैंस के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है।
6 दिन में होगी एप लांच:
सनी लियोनी ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, मैं यह बताते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं कि 6 दिनों के भीतर मैं अपनी खुद की एप लॉन्च करने जा रही हूं। साल 2014 में गुड़गांव की एक कंपनी ने सनी लियोनी का आधिकारिक मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिसे लेकर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई थी। सनी लियोनी के इस एप के एक महीने में 3 लाख डाउनलोड हुए थे| साथ ही यह बेहद कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानें वाली एप साबित हुई थी।
क्या होगा एप में?
इससे पहले सनी ने इ-बुक एप लांच की थी| ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अभी लांच होने वाली एप में म्यूजिक, वीडियो के साथ आप सनी के साथ कुछ पर्सनल बातें भी कर पाएंगे| इस एप में क्या कुछ खास होगा यह आपभी कह पाना मुश्किल है|
इस एप का एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने के लिए इसे आप दिए गए लिंक से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं :
http://smarturl.it/SunnyLeoneApp
अब देखना यह है कि सनी अपने इस नए एप में अपने फैन्स के लिए क्या एक्सक्लूसिव समेटकर लाती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal