सऊदी अरब में चुकाना होगा भारतीयों को अपने परिवार का टैक्स

सऊदी अरब में चुकाना होगा भारतीयों को अपने परिवार का टैक्स

नई दिल्ली: सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है| यह संकट सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी किए फरमान के कारण आया है| असल में सऊदी अरब की सरकार ने ‘डिपेंडेंट फी’ नाम का नया टैक्स लगाया है जो वहां विदेशों से आए अपने साथ आश्रितों के लिए देना होगा| इसका मतलब है कि जो भी दूसरे देश से लोग वहां काम करते हैं उनके साथ आने वाले व्यक्ति या कहें उनके परिवार रहते हैं तो उनका टैक्स देना होगा| टैक्स के रूप में इसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रियाल यानी की 1700 रूपये प्रति माह चुकाना होगा|सऊदी अरब में चुकाना होगा भारतीयों को अपने परिवार का टैक्स

यह भी पढ़ें:   हैकर्स ने पत्रकार के ट्विटर खाते का उपयोग कर खबर फैलाई फर्जी

सऊदी अरब में 41 लाख भारतीय

इस फरमान के बाद वहां रह रहे करीब 41 लाख भारतीयों पर नयी परेशानी खड़ी हो गई है| इस टैक्स की वजह से वहां काम कर रहे भारतीयों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है साथ ही वह अपने परिवार को वापस भेजने के लिए मजबूर हो गए हैं| कुछ लोगों ने अपने परिवार को वापस भारत भेज दिया है| सरकार ने अनुसार यह टैक्स एडवांस में चुकाना होगा| हालांकि यह फरमान अगले माह 1 जुलाई से लागू होने वाला है|

योग दिवस पर सोहा अली खान का तीखा वार, दिखाया बेबी बंप और बोलीं ये बड़ी बात…

टैक्स साल दर साल बढ़ाया जाएगा

सऊदी अरब में विदेशियों के तौर पर सबसे अधिक भारतीय वहां रहते हैं| अब सरकार का यह फरमान उनके लिए संकट खड़ी कर रहा है| इस फैसले को सुनकर भारी संख्या में भारतीय सऊदी अरब छोड़ कर वापस भारत आ रहे हैं| बताया गया है कि यह टैक्स साल दर साल बढ़ाया भी जाएगा|

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com