संकटमोचन करेंगे हर मुसीबत का अंत, बस गुप्त रूप से चढ़ा दें ये 4 चीजें

रोजाना खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना विशेष महत्व रखती है। हनुमान जी संकटमोचन भी कहलाते हैं, क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हनुमान जी की पूजा में किन चीजों को गुप्त रूप से अर्पित करने से आपको अत्यधिक लाभ मिल सकता है।

दूर होगी हर बाधा
मंगलवार या शनिवार की सुबह एक साबुत लौंग लेकर उसे हनुमान जी के मंदिर में रख दें। ऐसा माना गया है कि लौंग चढ़ाने से व्यक्ति को धीरे-धीरे मानसिक शांति का अनुभव होने लगता है। साथ ही इस उपाय को करने से काम में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है।

इस तरह अर्पित करें तुलसी
भगवान राम के भोग में तुलसी का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। हनुमान जी राम भक्त हैं, ऐसे में तुलसी को विशेष रूप से हनुमान जी को अर्पित करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर 1, 11, 21 या फिर 51 तुलसी के पत्तों पर चंदन से राम जी का नाम लिखकर अर्पित करें। इससे भी साधक पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। पूर्ण लाभ के लिए आपको तुलसी बिना किसी को बताए अर्पित करनी चाहिए।

दूर होगा डर और आलस्य
अगर आप बिना किसी को बताए हनुमान जी के मंदिर में माचिस चढ़ाते हैं, तो इसे मन में नई ऊर्जा और जोश भरने में सहायक माना जाता है। माचिस अर्पित करते समय मन-ही-मन हनुमान जी से अपने जीवन के डर, आलस्य और अंधकार को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से ये चीजें तो दूर होती ही हैं, साथ ही कामकाज की रफ्तार में भी तेजी आती है।

बढ़ता है मान-सम्मान
हिंधू धर्म में पीले रंग को सौभाग्य, ज्ञान और शांत स्वभाव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या फिर छोटा-सा कपड़ा चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि पीले रंग का वस्त्र गुप्त रूप से हनुमान जी अर्पित करने से गृह-क्लेश की स्थिति से राहत मिल सकती है। साथ ही यह उपाय धन और सम्मान को बढ़ाने में भी सहायक साबित होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com