शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर…

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुक्रवार को मात्र 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक न्यूनतम 40,961.59 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 5 अंकों की गिरावट के साथ 12,146.20 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,107.00 अंकों तक गया।

सेंसेक्स शुक्रवार को 9 बजकर 43 मिनट पर 141.63 अंकों की गिरावट के साथ 40,988.54 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 12,117.25 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

भारतीय रुपया आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले मात्र 1 पैसे की गिरावट के साथ 71.61 पर खुला है। गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.60 पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 58.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 63.02 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com