शिव पुराण के अनुसार ये 6 काम ‘महापाप’, भोलेनाथ भी नहीं करते माफ

सनातन धर्म में शिव पुराण को बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पुराण का विधिपूर्वक पाठ करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और महादेव की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

शिव पुराण में कुछ ऐसे पापों के बारे में बताया गया है, जिनको भगवान शिव क्षमा नहीं करते। इन पापों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और दंड भुगतना पड़ता है। साथ ही महादेव नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि ऐसे पापों के बारे में, जिन्हें भगवान शिव माफ नहीं करते।

शिव पुराण के अनुसार, जीवन में कभी भी किसी के सम्‍मान को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। किसी के सम्‍मान को नुकसान पहुंचाना पाप माना जाता है।

शिव पुराण में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति के साथ कोई धोखाधड़ी करना पाप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी को धोखा देने से व्यक्ति को दंड मिलता है और जीवन में कई परेशानी आती है।

ऐसा माना जाता है कि बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं को परेशान करने से पाप लगता है। इन लोगों को जीवन में कष्‍ट देने से उनकी आत्मा को आत्‍मा को ठेस पहुँचती है। शिव पुराण में किसी को नुकसान पहुंचाना घोर पाप में शामिल किया गया है।

जीवन में कभी भी किसी की जीव हत्‍या करके उसे नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से महापाप लगता है। साथ ही महादेव जीवन में कभी भी माफ नहीं करते और मृत्यु के बाद नरक का सामना करना पड़ता।

कभी भी किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। वाणी द्वारा किए इस काम को पाप माना जाता है। शिव पुराण में बताया गया गया है कि ऐसे लोगों को जीवन में कभी भगवान शिव की कृपा प्राप्त नहीं होती है। साथ ही जीवन में परेशानी आ सकती है।

इसके अलावा जीवन में कभी भी हिंसा और असामाजिक कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार, इस पाप को करने से जीवन में दंड भोगना पड़ता है। साथ ही महादेव नाराज हो सकते हैं।
भगवान शिव के द्वारा माफ न किए जाने वाले पापों का वर्णन शिव पुराण के उमा संहिता में किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com