इंटरनेट पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। सबसे खासकर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो जो सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। कभी उनका कोई क्यूट मोमेंट वायरल होता है, तो कभी दुल्हन का धमाकेदार डांस। अब इस बार भी एक दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दुल्हन वरमाला से पहले गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में दूल्हे का जो एक्सप्रेशन होता है, वह देखने लायक है। आप सभी जानते ही होंगे कि शादी एक बड़ा मौका होता है और इसी के चलते इसे यादगार बनाने के लिए फोटोशूट से लेकर दुल्हन की एंट्री और डांस तक सबकुछ की खास प्लानिंग होती है।

आजकल यह ट्रेंड बन चुका है और इसी ट्रेंड को लोग फॉलो कर रहे हैं। आप कई शादियों में दुल्हन को किसी बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए सेरेमनी में एंट्री लेते हुए देख सकते हैं। अब यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर छाया है वह भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में दुल्हन एंट्री करते वक्त बॉलीवुड गाने ‘मैं नचदी फिरा…’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। आप देख सकते हैं फूलों की चादर के बीच दुल्हन समारोह में एंट्री लेती है। इस दौरान जब दुल्हन डांस कर रही होती है, तो स्टेज पर बैठा दूल्हा उसे फ्लाइंग किस देता है।
इस दौरान दूल्हे का एक्सप्रेशन भी देखने लायक है। वैसे दुल्हन के इस क्यूट से वीडियो को Happyframes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले व्यक्ति ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी वेडिंग में एंट्री के वक्त अपने पसंदीदा गाने पर डांस करें।’ इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘दुल्हन कितनी खूबसूरत लग रही है। आप दोनों को शादी की बधाई।’ इसी के साथ अन्य भी कई लोगों ने कमेंट किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal