16NEW DELHI: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं सुंदर दिखने के लिए हर वो चीज best करती हैं, जिससे लोग उसकी तारीफ करें। आज हम आपको latest mehendi desighns के बारे में बताने जा रहे हैं।

दुल्हन को लगाई जाने वाली मेंहदी बहुत ही रचनात्मक होती है। दुल्हन को हाथों में लगाई जाने वाली मेंहदी में बहुत सारी बातों को ध्यान में रखा जाता है ताकि वो उसके जीवन के खास दिन में अलग छाप छोड़ पाएं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुल्हन को लगाई जाने वाली 10 मेंहदी के डिजाइन। ये डिजाइन लेटेस्ट हैं और बेहद सुंदर भी। डालिए इन पर एक नज़र।

– यह फूलों की डिजाइन वाली मेंहदी है जो कि हाथ के ऊपर बहुत सुंदर लगती है। इसे हथेली पर न लगाकर हाथ के ऊपर लगाइए, बहुत अच्छी लगेगी।
– जो दुल्हन हाथफूल पहनने वाली हों, वो इस डिजाइन को हाथ में बनवाएं। इससे डिजाइन कवर नहीं होगी और हाथ भी भरा-भरा सा लगेगा।
– ये मेंहदी की डिजाइन हाथ की अंगूठी की डिजाइन को प्रमुख बना देती है। अगर आप इंगेजमेंट है तो इसे लगवाना सही रहेगा।
– यह घनी डिजाइन बहुत सुंदर लग रही है। इस डिजाइन में हाथ के नाखून नहीं रंगे जाते हैं और उन पर डार्क कलर की नेलपॉलिश लगाने से वो बहुत सुंदर लगते हैं।
– शायद ये डिजाइन आपको ज्यामितीय जैसी लगे लेकिन ये काफी सरल और अच्छी है। इसे आसानी से लगाया जा सकता है और हाथ भी भरा हुआ लगता है।
.jpg)
– ये मेंहदी थोड़ी कठिन है और इसे बनाते हुए सावधानी बरतनी पड़ती है। साथ ही इसमें डिजाइन बनाते समय सफाई की जरूरत भी पड़ती है। पर आपको इसे बनवाने से पहले अपने हाथों पर मैनीक्योर जरूर करवा लेना चाहिए।
– ये सुंदर सी डिजाइन रचने के बाद खूबसूरत लगती है। इसे स्पाइरल डिजाइन कहा जाता है।
– जरूरी नहीं है कि दोनों ही हाथों में ऊपर ही ओर एक सी डिजाइन हो। आप दो अलग तरीके की डिजाइन भी बनवा सकती हैं। बस वो कुछ इस तरह ही सफाई वाली होनी चाहिए।
.jpg)
– यह सबसे हल्की डिजाइन है जिसे खुद से भी बनाया जा सकता है। आप इसे हल्के उत्सवों पर भी अपने हाथों में बनवा सकती हैं।
.jpg)
– ये डिजाइन परफेक्ट डिजाइन है, जिसे हर दुल्हन अपने हाथों में लगवाना चाहेगी। लंहगें के साथ ऐसी ही डिजाइन अच्छी लगती है।
