पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के ओलिंपियन आकाशदीप सिंह की भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। जानकारी के अनुसार आज दोनों की जालंधर के निजी रिजॉर्ट में सगाई हुई है। आकाशदीप सिंह और मोनिका मलिक की शादी 15 नवंबर को होने जा रही है।
वहीं जानकारी के अनुसार आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डी.एस.पी. तैनात हैं। उधर इनका हॉकी जगत में भी एक बड़ा नाम है। हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक भारतीय रेलवे में क्लर्क हैं। 15 नवंबर को लांडरा सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में शादी होने जा रही है। डी.एस.पी. आकाशदीप खड़ूर साहिब के गांव वीरोवाल और मोनिका मलिक हरियाणा स्थित गांव गामड़ी की रहने वाली हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal