शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की अटकलों को किया खारिज, पूंछा ये बड़ा सवाल…

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की अटकलों को खारिज किया है। कांग्रेस नेता ने बताया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में जो टिप्पणी की थी वह एक व्यंगय था। उनका भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि वो रविवार मनोरंजन के लिए कुछ भी ट्वीट करते रहते हैं। इसका राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में ट्वीट किया था। उनके ट्वीट को भाजपा में वापसी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा था, “दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं. अपने दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी।”

https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1408974253458853888?

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे शत्रू

शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 के लोक सभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद वो कांग्रेस के टिकट पर अपने पैतृक स्थान पटना साहिब से चुनाव लड़े थे। 2014 में इसी सीट से जीतने वाले शत्रुघ्न 2019 में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से बड़े अंतर से हार गए थे। इससे पहले भाजपा में रहते हुए वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

कांग्रेस में आने के बाद घट गया है कद

भाजपा से बाहर निकलने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना उनके खिलाफ कई टिप्पणियां की थीं। हालांकि लोक सभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उन्हें कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी है। इसके बाद उनके ट्वीट को भाजपा में वापसी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था। उनका कहना है कि उन्होंने भाजपा में रहकर ही राजनीति सीखी है और भाजपा में उनके कई ‘अच्छे दोस्त’ हैं। उन्होंने कहा, “मैंने नोटबंदी और जटिल जीएसटी लागू करने जैसे कुछ मुद्दों पर नेतृत्व से असहमति जताते हुए भाजपा को छोड़ दिया था और अब भी उस पर कायम हूं”

शत्रुघ्न बोले सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

शक्षुघ्न का कहना है कि ‘पिछले दो संसदीय चुनावों में सांसदों की संख्या कम होने के आधार पर कांग्रेस को नकारना नहीं चाहिए। कांग्रेस सत्ता में वापस आ सकती है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा एक समय दो सांसदों की पार्टी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com