वैभव सूर्यवंशी के जन्मदिन पर जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ? कैसे करते हैं कमाई

 वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में, जो कुछ हासिल किया, वो हर किसी का सपना होता है। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में अपनी ऐसी छाप छोड़ी, जिसकी वजह से उनकी चर्चा तमाम दिग्गज भी करते हैं। 14 साल की उम्र में जब अधिकतर लोग ये तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें भविष्य में क्या करना है। उस उम्र में सूर्यवंशी करोड़पति बन चुके थे और क्रिकेट जगत के गलियारों में उनकी चर्चा हो रही थी।

सूर्यवंशी आज यानी 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे 15 साल के हो चुके हैं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में भी खिलाने की चर्चा हो रही है। वे भले ही भारतीय टीम के लिए अब तक नहीं खेले हैं लेकिन 14 साल में ही करोड़ों कमा चुके हैं। आइए उनके 15वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि नेटवर्थ कितनी है और कमाई कैसे करते हैं?

वैभव सूर्यवंशी कैसे करते हैं कमाई?

वैभव को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल थी और उन्होंने 14 साल में डेब्यू किया था। राजस्थान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में उन्हें 2026 में भी 1.10 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। इसके अलावा सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भी पैसे मिलते हैं।

अंडर-19 टीम के लिए खेलने पर सूर्यवंशी को प्रति मैच 20 हजार रुपए मिलते हैं। इसके अलावा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर उन्हें 10 हजार रुपए मिलते हैं। हाल में वैभव ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने 7.5 करोड़ रुपए का इनाम दिया था। इसमें से वैभव को 40 लाख रुपए मिले थे। तो वहीं 15 वर्षीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेलते हैं, जहां उन्हें चार दिवसीय मैच खेलने पर हर दिन के 40 हजार रुपए मिलते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की कितनी है नेटवर्थ?

वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, आईपीएल और बीसीसीआई से मिलने वाली रकम से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अनुसार 15 वर्षीय खिलाड़ी की नेटवर्थ लगभग ढाई करोड़ रुपए है। हालांकि, ये आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

IPL 2026 में धमाल मचाने को तैयार सूर्यवंशी

वैभव आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को तैयार हैं। राजस्थान अपना पहला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ 30 मार्च खेलेगी। सूर्यवंशी आगामी सीजन में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। इससे पहले वे आईपीएल 2025 में एक शतक लगा चुके हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com