वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरुदास कामत का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का आज दिल्ली में निधन हो गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक गुरुदास कामत को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी ने अस्पताल पहुंच कर गुरुदास कामत को श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट पर दुख व्यक्त करते हुए कामत के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि कामत के निधन की खबर से वह काफी दुख और सदमे में हैं। भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कामत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये इतनी बड़ी क्षति है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन समेत कई और वरिष्ठ नेताओं ने गुरुदास कामत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दिल्ली में गुरुदास कामत के निधन के बाद सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता उनके परिजन से मिलने और अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com