लड़की बार बार माफ़ी मांगती रही पर दरिंदों को रहम नहीं आयी.

पटना: कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। जहां खुलेआम दिन-दहाड़े 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया था। इन मनचलों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर खुद ही इसे वायरल कर दिया था। ये घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर की थी। 14 लड़कों द्वारा दो लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। लेकिन, इस बार इस तरह की शर्मनाक घटना यूपी की नहीं बल्कि अपराध के मामले में यूपी के बराबर चलने वाले बिहार की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़की बार बार माफ़ी मांगती रही पर दरिंदों को रहम नहीं आयी.

 यूपी के बाद बिहार में मनचलों ने किया कांड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो में कुछ मनचले शहर से सटे सीतामढ़ी इलाके के बूढ़ी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल पर पहले लड़की के दोस्त की पिटाई करते हैं और फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि कैसे वह लड़की मनचलों से बार-बार माफी मांग रही है और सॉरी बोल रही है।

लेकिन ये लोग लड़की और लड़के के लाख गिड़गिड़ाने पर भी उनके साथ बत्तमीजी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो व्हाट्सएप के जरिए वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की ने स्कूल की ड्रेस पहन रखी है और अपने किसी दोस्त के साथ रेलवे के पुल पर खड़ी है। तभी वहां कुछ मनचले आते हैं और लड़की के दोस्त को मारने लगते हैं।

अभी तक नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

पिटाई के दौरान लड़का और लड़की दोनों मनचलों से कहते हैं कि अब वे यहां कभी नहीं आएंगे। लेकिन, सबसे ताज्जुब की बात यह है कि ये मनचले एक तो इनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर रहे हैं साथ ही उनका वीडियो भी बना रहे हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वीडियो में जब ये मनचले लड़की की तरफ बढ़ते हैं तो वह अपने दोस्त के पीछे छिपकर उनसे बचने की कोशिश करती है। लड़की और उसका दोस्त दोनों उनसे बार-बार सॉरी बोल रहे हैं। लेकिन इन मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ता है और वे पहले तो लड़के की पिटाई करते हैं फिर लड़की से छेड़खानी करते हैं। पिटाई के दौरान लड़का बार-बार यह बोलते हुए देखा जा सकता है कि नहीं मालूम था भैया…. माफ कर दीजिए, नहीं मालूम था भैया।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/0vn_nwqXux4

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com