आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन ये सच है कि लोगों के अलग-अलग पैरों के आकार से उस व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो हाथ देखकर भविष्य बताते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर के अंगों को देखकर किसी का स्वभाव जाना जा सकता है। ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों के देखकर किसी का व्यक्तित्व जानने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। सामुद्रिक विद्या में मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के आकार का वर्णन किया गया है। शरीर के अंगों की बनावट, आकार और रंग से किसी का भी रहस्य जाना जा सकता है। सामुद्रिक विद्या के अलावा गरुड़ पुराण और भविष्य पुराण में भी महिलाओं और पुरुषों के अंगों का वर्णन किया गया है।
स्क्वेयर फुट
स्क्वेयर फुट यानि पैर का मतलब सभी उंगलियों की लंबाई का समान होना है। जिस व्यक्ति के पैरों की सभी उंगलियां समान हो वह काफी शांत और सुलझे हुए स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं बल्कि काफी सोच समझकर लेते हैं।
ग्रीक फुट
ग्रीक फुट यानि पैर का अर्थ अंगूठे के बगल वाली उंगली का अंगूठे से बड़ा होना होता है। इस तरह के पैर वाले लोग काफी क्रिएटिव (रचनात्मक) होते हैं। ऐसे लोगों का पेशा आम तौर पर खेल, आर्टिस्ट या पब्लिक स्पीकर्स होता है। ये लोग किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होते हैं।
रोमन फुट
रोमन पैर का अर्थ अंगूठे और उसके बाद की दोनों उंगलियां का आकार एक समान होना है। अगर किसी का पैर इस आकार का है तो वो काफी मिलनसार होता है। ऐसे लोगों को सभी से मिल-जोल बढ़ाना काफी पसंद होता है।
स्ट्रेच्ड फुट
इस प्रकार के पैर में अंगूठा सबसे बड़ा और छिंगुनिया सबसे छोटी होता है। इस प्रकार के पैर में उंगलियों का आकार घटते हुए क्रम में होता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग अक्सर शांत और किसी से बात करना न पसंद करने वाले होते हैं। ये लोग अकेले रहना पसंद करते हैं।
पैर की सबसे छोटी उंगली
ऐसा व्यक्ति जिसकी छोटी उंगली पैर से थोड़ा निकली हुई हो वह हर काम अपनी मर्जी से करना चाहते हैं।
तीसरी उंगली तिरछी..
ऐसा व्यक्ति जिसकी तीसरी उंगली थोड़ी तिरछी हो वह अपना हर काम प्लान से करता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी काम को करने से पहले एक योजना बनाते हैं।
तीसरी उंगली के बीच में गैप…
ऐसा व्यक्ति जिसकी दूसरी और तीसरी उंगली के बीच में गैप हो वह हमेशा खुद को परेशानियों से दूर ही रखते हैं। लेकिन एक बार किसी के साथ जुड़ जाये तो सबसे ज्यादा परेशान भी यही होते हैं।
पतला पैर
ऐसा व्यक्ति जिनका पैर पतला हो वो अक्सर एक जगह रहना पसंद करता है। वो दूसरों को औरों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली ढंग से समझा और किसी काम को करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। लेकिन, अगर इस आकार के पैर वाला व्यक्ति एक बार नाराज हो जाये तो उसे मनाना या समझाना काफी मुश्किल हो सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal