लुधियाना, अवैध असलहे लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके रविवार अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान पुरानी माधो पुरी की गली नंबर 1 निवासी अशोक सिंह तथा हरगाेबिंद नगर की गली नंबर 6 निवासी दीक्षित टंडन के रूप में हुई। पुलिस को शनिवार गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित लड़ाई झगड़ा करने तथा मारपीट करने के आदी हैं। आराेपित के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2, 3 तथा 6 में मारपीट तथा हत्या प्रयास के तीन केस चल रहे हैं। इन दिनों उनके पास अवैध देसी पिस्तौल भी है। आज दोनों कश्मीर चौक इलाके में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी कई लोगों से दुश्मनी चल रही है। इस लिए अपने डिफेेंस के लिए उन्होंने वो पिस्तौल खरीदा था। करतार काॅलोनी में रहने वाला राजा बजाज उनका दोस्त है। उसी की मदद से दोनों ने उत्तर प्रदेश से वो पिस्तौल मंगाया है। कुलवंत सिंह ने कहा कि राजा बजाज को मामले में नामजद करके उनकी तलाश की जा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal