लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

लुधियाना, चंडीगढ़ रोड पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संंबंधित थानों की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। दो अज्ञात चालकों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआइ संतोख सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के जिला सारन, थाना पानापुर के गांव ममिथोरा निवासी छोटे लाल राय (42) के रूप में हुई। पुलिस ने पानीपत (हरियाणा) के सेक्टर 29 के सैरा चौक निवासी उसके भाई बलिष्ट कुमार राय की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 29 मई की सुबह 8.30 बजे उसका भाई चंडीगढ़ रोड स्थित दीशे दे ढाबे के पास सड़क पार करने लगा था। उसी दौरान कोहाड़ा की अौर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इलाज के लिए उसे फौर्टीस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

उधर, चंडीगढ़ रोड के कटाणी कलां इलाके में सड़क किनारे खड़े खड़े ट्रक से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अब थाना कूमकलां पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई दिलबाग राय ने बताया कि मृतक की पहचान समराला के गांव कोटाला निवासी परविंदर सिंह (36) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पिता गुरमेल सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि परविंदर सिंह गांव पंजेटा स्थित धागा फैक्ट्री में काम करता था। 29 मई की रात काम से छुट्टी करने के बाद वो अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। रात 9.50 बजे जब वो कटाणी कलां स्थित प्रिंस ढाबा के पास पहुंचा। इसी दौरान रोड किनारे खड़े उक्त वाहन से उसका मोटरसाइकिल टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हाे गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com