पुरुषों और महिलाओं के बीच काफ़ी मामलों में अंतर होता है,जो कि ज्यादातर हम सब जानते है लेकिन एक अंतर ऐसा है, जिसका जवाब आपके पास नहीं होगा। अकसर आपने ध्यान दिया होगा कि महिलाएं और पुरुषों के टी शर्ट उतारने का तरीका अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर यह अंतर होता क्यों है?
लड़कियों के टी शर्ट उतारने के तरीके में अंतर
एक शोध में इस का पता चला है कि आखिर लड़के और लड़कियों के टी शर्ट उतारने के तरीके में अंतर क्यों होता है। दोनों के टी शर्ट निकालने का तरीका अलग-अलग होता है। अगर लड़की, लड़के की तरह और लड़के,लड़कियों की तरह कपड़े निकालें, तो उन दोनों को समान परेशानी होगी। आपको सबसे पहले इन सभी चीज़ों की शुरुआत एक Tumblr यूज़र Jillian ने एक फोटो पोस्ट करके की और ध्यान दिलाया कि जब ‘शर्ट्स’ निकालने की बारी आती है, तो लिंग में कुछ भी अंतर नहीं रह जाता।
इन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है ‘लड़के अजीब तरह से कपड़े उतारते हैं। वे अपनी गर्दन के पीछे से शर्ट पकड़ते हैं, सिर पर झटका देते हुए निकालते हैं। खबरों के अनुसार इस पोस्ट को आज से तीन साल पहले शेयर किया गया था, जिसे 389,000 लोगों ने देखा। उनके मुताबिक, लड़कियों के शर्ट्स में Armpit रूम अथवा कांख में जगह बहुत कम होती है और लड़कों के शर्ट्स की तुलना में उनके शर्ट्स भी छोटे होते हैं। इसलिए अपने हाथ को दूर ले जाकर ज़्यादा जगह बनाकर सिर के ऊपर आगे से निकालना काफ़ी आसान होता है।
वहीं, लड़कों के शर्ट के बाजू में जगह ज़्यादा होती है और प्राय: ये लंबे भी होते हैं। इसलिए सिर के ऊपर से इसे निकालना आसान हो जाता है। अगर लड़के-लड़कियों की शर्ट को उसी तरह से निकालने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें काफ़ी परेशानी होगी क्योंकि लड़कियों की शर्ट के बाजू में ज़्यादा स्पेस नहीं होता है। इसके अलावा इसके पीछे एक कारण यह भी है कि महिलाओं के कपड़े पुरुषों की तुलना में टाइट होते हैं। लड़के ढीले कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal