रोज अंडा खाने से बालों से लेकर दिमाग तक, शरीर में होंगे ये शानदार बदलाव

अंडा प्रोटीन, विटामिन्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोज अंडा खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा?

अंडे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि कहीं इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल और वजन न बढ़ जाए, लेकिन आपको बता दें कि कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि अंडा खाने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। आइए जानें रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा असर होता है।

सूजन कम होती है
अगर आप क्रॉनिक इंफ्लेमेशन यानी पुरानी सूजन से जूझ रहे हैं, तो अंडा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा सूजन घटाने में काफी असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स नहीं होते।

तनाव से राहत
अंडे में लाइसिन अमीनो एसिड पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में यह काफी मददगार हो सकता है। इसके अलावा, अंडे में जिंक भी होता है, जो स्ट्रेस कम करने में कारगर होता है।

मजबूत बाल और नाखून
अंडे में बायोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बी-कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है। बायोटिन कैरोटिन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे बाल और नाखुन इसी प्रोटीन से बने होते हैं। साथ ही, बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-बी12 भी जरूरी होता है और ये सभी पोषक तत्व अंडे में मौजूद होते हैं।

दिमाग के लिए फायदेमंद
अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सावधानी है जरूरी
हालांकि, अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। रोज एक या दो अंडे खाना काफी है। अगर आपको दिल की बीमारी या डायबिटीज जैसी समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com