आज सूर्य कर्क राशि में रहेगा और चंद्रमा कुम्भ राशि को त्यागकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…..
अभी अभी: लालू के करीबी शक्स की हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
मेष:- इस राशि के जातकों को खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा, सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।
वृष:- इस राशि के जातकों को आज शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
मिथुन:- इस राशि के जातकों के धार्मिक विश्वास में कमी आएगी, मानसिक असंतोष रहेगा।
कर्क:- आज आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, आपको लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।
सिंह:- अगर आज आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो ये यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कन्या:- इस राशि के जातकों का आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन आज आप अपने आप को अशांत महसूस करेंगे।
तुला:- लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, अपने आप को उदास महसूस करेंगे, वहीं आज लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।
वृश्चिक:- विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं, मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
धनु:- जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे।
मकर:- वित्तिय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।
कुंभ:- इस राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं, अनजान लोगों से दूर रहें।
मीन:- आज आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी, पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
