राशिफल : आज जन्माष्टमी के द‌िन इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकाएंगे कान्हा

आज के राशिफल में जानिए की किस पर रहेगी श्री कृष्ण की कृपा | आज किसके दुखों का करेंगे विनाश……..

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आप अनावश्यक चिंता करके अपना समय और ऊर्जा को जाया न होने दें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
सुझाव :- आज आप पीले फल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- धानी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप व्यावसायिक मामलों में तेजी से निस्तारण करेंगे। वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
सुझाव :- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- भूरा

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आप अपनी तरफ से अच्छा प्रयास करें आपको उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना है।
सुझाव :- आज आप महालक्ष्मी की कमलपुष्प से आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप किसी के द्वारा विरोध किये जाने पर उग्र रूप अख्तियार कर सकते हैं। परिवार के प्रति रवैया उदार रहेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपके व्यवसाय पर आपका वर्चस्व कायम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से कार्य करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव-पार्वती का पूजन करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – नीला

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आप तेजी से फैसले लेंगे और ऊर्जावान होकर योजनाओं पर अमल करेंगे। परिश्रम एवं संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप प्रभु श्री सीताराम जी की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – श्वेत

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के स्रोत मध्यम रहेंगे।
सुझाव :- आज आप दूर्वांकुर व लाल पुष्प से श्री गणेश जी की उपासना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बैगनी

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप अपने मित्रों के साथ योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:- आज आप केसरयुक्त मीठी खीर माता दुर्गा को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नारंगी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप किसी बाधा के बिना व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप देवालय में अन्न दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कल्याणकारी कार्यों में भाग लेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना।
सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

 कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप अचानक यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्प से भगवान राधाकृष्ण की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप व्यावसायिक फैसले लेते समय अंतर्मन की पुकार सुनें। उतनी ही जिम्मेदारी लें, जिनका निर्वाह आप अच्छी तरह से कर सकें।सुझाव :- आज आप 108 बार लघुमृत्युंजय का जाप करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com