राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

आज के राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन………….

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपका दिन वाहन सुख एवं खुशखबरी लेकर आने वाला है। किसी के बहकावे में न आएं।
सुझाव :- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है।परिवार में वृद्धि का योग बनेगा।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय दीपदान करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- नारंगी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आप नए कार्य की शुरुआत करेंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाये रखें।
सुझाव :- आज आप देवालय में प्रसाद बाँटे, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपको थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश करने में सावधानी रखें।
सुझाव :- आज आप गाय को आटे पर हल्दी रखकर खिलाएं, इच्छित फल की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – बैगनी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज विरोधी पक्ष आपसे मित्रता करने के लिये तैयार हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में किये प्रयास का लाभ प्राप्त होगा।
सुझाव :- आज आप अपने ईष्ट का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज प्रेम संबंध आदि के क्षेत्र में संशय व क्रोध से बचें।विरोधीजन आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान डालने की कोशिश करेंगे।
सुझाव:-आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा ।
शुभ रंग – धानी

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपके स्वजनों से बहस छिड़ सकती है।स्वभाव में तेजी रहेगी।आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।
सुझाव :- आज आप सरसो के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपके पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा।धन का आगमन होगा।
सुझाव :- आज आप मछलियों को आटा खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अपने परिवार के साथ दूर की यात्रा करेंगे, जिससे आपकी मानसिक चेतना का विकास होगा।
सुझाव :- आज आप काला छाता दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा।
सुझाव :- आज आप चीनी और दूध का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके संतान के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित रह सकता है।धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
सुझाव:- आज आप देवालय में धार्मिक पुस्तकें दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपके कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति की संभावना है।छोटी-छोटी बातों में आत्मविश्वाश को कम न करें।
सुझाव:- आज आप गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com