राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

आज के राशिफल में जानिए की आज आपका दिन कैसा रहेगा और आप पर कौन कौन सी बाधाएं आ सकती हैं तथा उनके निवारण का सटीक उपाय….. 

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव :- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप के सोचे हुए सारे कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक लाभ होगा। घर में मांगलिक वातावरण रहेगा।

सुझाव :- आज आप सिद्धि कुंजिका स्त्रोत्र द्वारा माँ दुर्गा का पूजन करेंं, लाभ होगा।
शुभ रंग :- पीला

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा,  घ ,छ )
आज आप को पुत्र के पक्ष से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।मांगलिक वातावरण का आगमन होगा।
सुझाव – आज आप भगवान शिव को पंचामृत से स्नान व् पूजन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप का दिन बहुत सुखमय बीतेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा।

सुझाव :- आज आप प्रभू श्री सीताराम जी की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप को मंगल सूचना की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा।
सुझाव :- आज आप कमल के पुष्पों से माता महालक्ष्मी की आराधना करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कन्या :- ( पा, पी, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज मंगल सुचना की प्राप्ती होगी। आय में वृद्धि होगी। भाई के पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

सुझाव :-आज आप दुर्वांकुर व् लाल पुष्प से भगवान श्री गणेश की उपासना करें मंगल होगा।
शुभ रंग -रानी रंग

तुला :- आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में निमग्न रहेगा। आय सामान्य रहेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव को भस्म अर्पण करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज सन्तान पक्ष से यस की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पाहिले से बेहतर होगी।

सुझाव :-आज आप शिव परिवार की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के परामर्श को जरूर मानेंं । आपकी संतान के कारण लोगों से मधुर संबंध बनेंंगे। आय सामान्य  होगी।सुझाव :- आज आप केशर युक्त मीठी खीर माता दुर्गा को अर्पण करें, आपका मंगल होगा।

शुभ रंग – जामुनी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आप का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव :- आज आप देवालय में अन्न दान करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको स्वजनों से मंगल सूूचना प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।

सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों से भगवान राधा-कृष्ण की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला

मीन :- आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य का शुभारम्भ हो सकता है। भाई का सहयोग मिलेगा ।आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर होगा।सुझाव :- आज आप 108 बार लघुमृत्युंजय का जाप करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com