राशिफल : जानिए की कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज के राशिफल में जानिए की आज आपका दिन आपके राशि के अनुशार कैसा रहेगा

राशिफल : जानिए की कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके सोच में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप माँ पार्वती की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- जामुनी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- केसरिया

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव :- आज आप पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर हनुमान मंदिर में अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण होंगे। अपने फैसले स्वतन्त्र रूप से लें। मन को एकाग्र रखें।
सुझाव :- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है। लोगो के साथ टकराव की स्थिति टालें।
सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आप कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करने में सफल रहेंगे। सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।
सुझाव :- आज आप कच्चा नारियल देवी मंदिर में दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार के महत्वपूर्ण मामलों का इत्मिनान से समाधान करेंगे। व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे।
सुझाव :- आज आप लाल चंदन से श्री गणेश जी की पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप अपने संवादकुशलता से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव :- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – धानी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज मित्रों एवं प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा, परंतु आप विरोध बर्दाश्त नही करेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति।
सुझाव :- आज आप किसी काली वस्तु का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मकर:-  (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है। आपके अनुभवों में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप किसी जरूरतमंद विप्र को पाँच प्रकार का अन्नदान करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप व्यावसायिक साझेदारी के मामले में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे। संशय की स्थिति से बाहर निकलें।
सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप जिंदगी के कई अनुभवों के दौर से गुजरेंगे, जिनसे आपको महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।सुझाव :- आज आप माता रानी के दरबार में जाकर चुनरी चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com