राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शनि देव की कृपा

आज के राशिफल में जानिए की किस बनी रहेगी शनि देव जी कृपा, किस पर आज वो प्रसन्न हो कर मनोकामना पूर्ण करेंगे और किस पर आज वो हावी रहेंगे…..

राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शनि देव की कृपा

आज का राशिफल

मेष:- आज आपके व्यवसाय मे मन्दी आ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अन्य दिनों की अपेक्षा मन्दी रहेगी।
सुझाव:- आज आप चमेली का तेल श्री हनुमान जी को अर्पण करें यश मिलेगा।
शुभ रंग:-हरा

वृष:-आज आपके मनोनुकूल वातावरण रहेगा । आप की सोची हुई बात अचानक पूरी हो सकती है। आय पक्ष उत्तम होगा।
सुझाव:- आज आप भगवान उमामहेश्वर की आराधना करें व उनको हल्दी चन्दन अर्पण करें मधुरमंगल होगा।
शुभ रंग :-पीला

मिथुन:-आज आपका मन पुत्र के प्रति सकारात्मक रहेगा। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। परिवार में मांगलिक वातावरण बन रहा है।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव-पार्वती को विजया अर्पण करें शुभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कर्क:-आज आप अपने कार्य व्यवहार से प्रसिद्धी प्राप्त करेंगे। आपका दिन हर्ष के साथ बने रहने की संभावना है। व्यवसायिक लाभ होगा।
सुझाव:- आज आप 11 विल्व पत्र पर चन्दन से सीताराम लिख कर भगवान शिव को अर्पित करें मंगल होगा।
शुभ रंग – धानी

सिंह:-आज आप का दिन बहुत भाग-दौड़ भरा हो सकता है। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
सुझाव:- आज आप भगवती को 21 विल्वपत्र अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कन्या:-आज आपकी यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। सन्तान के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश जी को जामुन के फल का भोग लगाएं मंगल होगा।
शुभ रंग – जामुनी

तुला:-आज आप का दिन उत्तम रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें बासी अन्न का सेवन न करें। पारिवारिक उन्नति संभव है।
सुझाव:- आज आप मंदार का पुष्प भगवान शिव-पार्वती को अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

वृश्चिक:-आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को लड्डू व ऋतु फल का  भोग लगाएं,यदि हो सके तो गरीबों में बाटें।
मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

धनु:-आज आपको पुराने मित्र द्वारा मंगल सूचना मिलेगी। आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यवसायिक मामलों में प्रगति होगी।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव को सुगन्धित पुष्पों से शिवार्चन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी

मकर:-आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष सबल होगा।
सुझाव:- आज आप केशर युक्त खीर का भोग श्री सीताराम जी को लगाएं शुभ होगा।
शुभ रंग-आसमानी

 

कुम्भ:-आज आप को किसी अज्ञात व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आपके रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। आय सामान्य रहेगी।
सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय को मलया गिरि अर्पण करें शुभ होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मीन:-आज आप के पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे जिससे आपका मन शान्त होगा। सन्तान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सुझाव:- आज आप श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें व मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
शुभ रंग – बादामी

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com