राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शनि देव की कृपा

आज के राशिफल में जानिए की आज शनिवार के दिन शनि देव महराज की कृपा किस पर बनी रहेगी, किस पर आज उनका प्रकोप रहेगा और उनके निवारण का सही एवं अचूक उपाय……

राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शनि देव की कृपा

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आप किसी नकारात्मक मुद्दे का समाधान करने में सफल हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय दिल के साथ साथ दिमाग की भी बात सुनें।

सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- सुनहला

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपका उद्देश्य पूर्ण होने की संभावना है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- लाल

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ)
आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शत्रुओं से धन लाभ होगा।
सुझाव :- आज आप शिव मंदिर में प्रसाद बांटें, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके व्यवसाय में कुछ बदलाव होने की सम्भावना है, जिससे सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।सुझाव :- आज आप अपने कुलदेवता के नाम पर दीप अर्पण करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि। आर्थिक लाभ संभव।
सुझाव :- आज आप वेदपाठी ब्राम्हणों को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आपकी वाणी कुशलता से आपके परिवेश के लोग प्रभावित होंगे। अपने प्रति ईमानदार रहें।
सुझाव :- आज आप गौमाता को अग्रासन दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप नई योजनाएं बनाने का प्रयास करेंगे। जटिल स्थितियों का अधिक विश्लेषण न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव :- आज आप दुग्ध से श्री शिव व माता पार्वती का अभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। थोड़ी बहुत थकान महसूस कर सकते हैं। अंतर्मन की पुकार सुने।

सुझाव :- आज आप हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपकी बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्प से भोलेनाथ की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यों में प्रगति होगी।

सुझाव :- आज आप भगवान अर्द्धनारीश्वर की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको चल या अचल संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है । कर्ज से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।

सुझाव :- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- आसमानी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com