राशिफल : जानिए आज संकटमोचन किसके दुखों का करेंगे नाश

आज के राशिफल में जानिए की आज संकट मोचन श्री बजरंग बली जी किसके दुखों का नाश करेंगे और किस पर आज मंगल भारी रहेगा एवं उनका रामबाण उपाय…..

राशिफल : जानिए आज संकटमोचन किसके दुखों का करेंगे नाश

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके दैनिक कार्यों में बदलाव होने की संभावना है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप शिव जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- केसरिया

वृष :- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव :- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- फिरोजी

मिथुन :- आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप लाल टीका लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला हरा

कर्क :- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

सिंह :- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

कन्या :- आज आपके शैक्षिक योग्यता से लोग लाभान्वित हो सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।सुझाव :- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

तुला :- आज आपके विवादित मामले सुलझ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

वृश्चिक :- आज आपको सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- आज आपका मन कुछ नए कार्यों के लिए उत्साहित होगा, जिससे भविष्य उज्ज्वल होने की संभावना बन सकती है। व्यापार में प्रगति होगी।
सुझाव :- आज आप बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
सुझाव :- आज आप श्री रामचरितमानस का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

कुम्भ :- आज आप जटिल परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप शिव जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

मीन :- आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध मधुर होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सुझाव :- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com