राशिफल : जानिए आज किस पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

आज के राशिफल में जानिए की आज किस पर रहेगी भोले बाबा की कृपा, आज किसके दुखों का नाश करेंगे एवं किसकी मनोकामना पूर्ण करेंगे….

राशिफल : जानिए आज किस पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा ।
सुझाव :- आज आप भगवान शंकर को रुद्राक्ष की माला अर्पण करें।
शुभ रंग:- चॉकलेटी

वृष :- आज आप का मन व्यथित होने की संभावना है। ससुराल पक्ष की असहमति आपको पीड़ा पहुँचा सकती है, धैर्य से काम लेंं आपकी विजय सम्भव है।
सुझाव :- आज आप कुशोदक से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग :- श्वेत

मिथुन :- आज आप अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों से लक्ष्मी जी पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कर्क :- आज आप रचनात्मक कार्यों में रूचि लेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
पारिवरिक शांति रहेगी।
सुझाव:- आप आज नवग्रह का दर्शन कर नवलड्डुओं का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – जामुनी

सिंह :- आज आपका दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। माता-पिता का सहयोग अच्छा परिणाम देगा।
प्रतियोगी परीक्षा अनुकूल होगी।
सुझाव :- आज आप गौ माता को दूर्वा खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का नीला

कन्या :- आज आप का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। पारिवारिक तनाव बना रहेगा।
असत्य वचन से बचें।
सुझाव :-आज आप काले छाते का दान किसी ब्राम्हण को दक्षिणा दें, लाभ होगा।
शुभ रंग -फिरोजी

तुला :- आज आप का मन शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूल खर्ची से बचें। सन्तान से कष्ट हो सकता है।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करें, मंगल होगा।
शुभ रंग -पीला

वृश्चिक :- आज आपके कार्य एक-एक कर के पूर्ण होंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शत्रुओं का भय हो सकता है।
सुझाव :- आज आप लघुमृत्युंजय का 108 बार जप करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

धनु :- आज आप का एक अनुचित निर्णय किसी की जिंदगी को खराब कर सकता है, अतः सोच समझ कर निर्णय ले। आय के मामले को लेकर आप परेशांन हो सकते है। पारिवारिक तनाव हो सकता है।
सुझाव :- आज आप कुमकुम युक्त चन्दन सेे दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

मकर :- आज आप का दिन सामान्य रहेगा। व्यापर थोड़ा मंद हो सकता है । भूमि सम्बन्धित कार्य में हानि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप ऋतु फल गणेश जी को अर्पित करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- अासमानी

कुम्भ :- आज आप के सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सोच-विचार कर पारिवारिक निर्णय लें, उसी में सबका हित है ।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप काले छाते को किसी गोसाई को दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-नारंगी

मीन :- आज आप का दिन मंगल होगा। आर्थिक पक्ष बहुत ही अच्छा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव को विल्व पत्र चढाएं, मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com