यो-यो हनी सिंह को नेहा कक्कड़ ने दी जन्मदिन की बधाईयाँ

बहुत ही मशहूर और लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह का आज जन्मदिन है। आज हनी सिंह 38 साल के हो गए है। ऐसे में आज उन्हें टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड सितारें तक बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। इन सभी के बीच मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक बहुत बेहतरीन पोस्ट के साथ हनी को जन्मदिन की बधाई दी है। नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर हनी सिंह के साथ BTS तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं उनकी यह तस्वीरें BTS तस्वीरों में से एक हैं।

इन तस्वीरों में हनी और नेहा दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैसे इनमे कुछ तस्वीरों में तो वे दोनों डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों की ये जो तस्वीरें हैं वह इंडियन आइडल के मंच की दिखाई दे रहीं हैं। वैसे नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे लेजेंड यो यो हनी सिंह”। नेहा का यह पोस्ट इस समय बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे नेहा के इस पोस्ट पर उनके फैंस लाइक्स और कमेंटस कर रहे हैं।

केवल नेहा के ही नहीं बल्कि हनी के भी फैंस इस पर कमेंट्स करते नहीं तक रहे हैं। नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे यो यो”, वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाया है, इसी के साथ एक यूजर ने हनी को बहुत सारी बधाइयां दे डाली हैं। वैसे नेहा कक्कड़ और हनी सिंह के बारे में बात करें तो दोनों ने एक साथ काफी गाने गए हैं। इस लिस्ट में छोटे छोटे पेग, सैयां जी जैसे गाने शामिल है। वैसे दोनों की साथ में केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही नेहा कक्कड़ ‘मरजानिया’ सांग में अपनी आवाज देने वाली हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com