ये लड़का साल में खाता है सिर्फ 7 बार खाना, वैज्ञानिकों के उड़े होश

img_20161122015022 मशहूर चैनल नेशनल जियोग्राफिक ने एक ऐसे व्‍यक्ति की खोज की है, जो हमारी और आपकी तरह हर काम तो हर रोज करता है, घूमता फिरता भी है लेकिन भोजन नहीं करता।

उसका भोजन सिर्फ हवा और प्रकाश है। आपको यकीन नहीं हुआ न, लेकिन यह सच है। इस व्‍यक्ति की खोज श्रीलंका में हुई। श्रीलंका के इस युवक का नाम किरबी डे लनेरोले है।
खबर के मुताबिक इस व्‍यक्ति ने पिछले पांच साल से ऐसा रुटीन अपना लिया है, जिसमें वो 10 महीने में मात्र छह या सात बार भोजन करता है। किरबी का कहना है कि पिछले दस महीने में उसने मात्र 7 बार भोजन किया, यानी मात्र 500 कैलोरी। जबकि एक आम आदमी दिन में तीन बार, महीने में 90 बार और 10 महीने में करीब 900 बार भोजन करता है।
किरबी का कहना है कि वो ज्‍यादा खा ही नहीं पाता। उसने कहा कि वो सिर्फ सांस लेता है और सूर्य से मिलने वाले प्रकाश से ही उसको ऊर्जा मिलती है। वैज्ञानिक किरबी पर रिसर्च करने में जुट गये हैं, जबकि किरबी इसे ईश्‍वर का वरदान मानता है। किरबी का कहना है कि यदि वो आम आदमी के बराबर खाना खा ले तो बीमार महसूस करता है व थका हुआ महसूस करने लगता है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्‍टरों ने किरबी के शरीर की जांच की, तो सब कुछ सामान्‍य पाया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com