ये पेड़-पौधे बदल देंगे आपके जीवन की दशा, लाते हैं समृद्धि

भूल कर भी कांटेदार पौधा घर में ना लगाएं

प्रकृति के सबसे सुंदर उपहारों में से एक है पेड़-पौधे। पेड़ ना सिर्फ हमे जिंदा रखने वाली ऑक्सीजन देते हैं, वो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-ही-साथ घर में समृद्धि भी लाते हैं। तो आइएं जाने कि वास्तु के अनुसार कौन-सा पेड़ लगाने से आती है घर में समृद्धि-

 

आंवला- आंवला शरीर के तो लिए तो गुणकारी होता ही है साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि उसमें सभी देवताओं का वास भी होता है। आंवले का पेड़ लगाने से व्यक्ति की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है इसी के साथ उसके सभी पापों का भी नाश होता है।

बांस का पेड़- बांस का पेड़ लगाने से कारोबार बढ़ता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। बांस के पेड़ को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। जिस तरह से भारत में पीपल के पेड़ को महत्व दिया है उसी तरह का महत्व चीन में बांस के पेड़ को दिया जाता है।

तुलसी का पौधा- हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा 10 पेड़ों के बराबर ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे नकारात्मकता घर से दूर रहती है, वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व में लगाना शुभ फल देता है। इतना ही नहीं अगर आप तुलसी का पौधा लगाते हैं तो उससे आसपास का वातावरण भी कीटाणुओं से मुक्त रहता है।

केले का पेड़- हिन्दू धर्म में केले के पेड़ को बहुत पवित माना जाता है। घर और शादी के मंडप को सजाने के लिए भी इसके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार केले का पेड़ पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। केले का पेड़ लगाने से हमारा मन तो शांत रहता ही है साथ ही घर और कारोबार में भी समृद्धि आती है।

मोगरा या चमेली का पौधा- इनको घर में लगाना अच्छा माना जाता है, ये अपनी खुशबू से घर को तो महकाते ही हैं साथ ही वास्तु में भी इनको काफी शुभ माना गया है।

अशोक का पेड़- इसको भी वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। अशोक का पेड़ लगाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है, इतना ही नहीं इसको लगाने से सभी तरह के दोष भी खत्म हो जाते हैं।

ये तो रहे वो पेड़-पौधे जो घर में समृद्धि लाते हैं लेकिन एक ऐसा भी पौधा है जो दिखने में तो सुंदर होता है लेकिन वास्तु शास्त्र में उसे बहुत ही अशुभ माना गया है। जी हां, हमारा मतबल है कांटेदार पौधों से जैसे कि कैक्टस, इस तरह के पौधों को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है तो अगर आपके घर में इस तरह का कोई पौधा हो तो उसे तुरंत हटा दें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com