पिछले दो दिन से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। गुरुवार दोपहर उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। उनके साथ बेटी मिराया ने भी डुबकी लगाई।

बता दें कि इससे पहले उन्होंने अरैल घाट का दौरा किया था। फिर यहां से वह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंची हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अरैल घाट पर स्नान की। इसके बाद उन्होंने पूजा पाठ भी किया।
प्रियंका गांधी ने नाव विहार भी किया। इसके पहले भीड़ में से सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal