लखनऊ। दिसम्बर महीने के पहले ही हफ्ते से कहर बरपा रही सर्दी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में बर्फीली हवा
ओं ने यूपी में16 लोगोंकी जान ले ली। सर्वाधिक 10 मौतें अकेले कानपुर मंडल में हुई हैं। इसके अलावा बरेली में एक, रायबरेली व इलाहाबाद में 2-2 व अंबेडकरनगर में एक की जान चली गई।
लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे चला गया। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन गलन से राहत नहीं मिल सकी। रात में न्यूनतम तामपान 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal