यूपी : एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मारी

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। दोनों को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। वही लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।

यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां  कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले पर एसएसपी झांसी ने कहा कि, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के एक लड़का-लड़की को गोली मारा है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com