जालंधर के आदमपुर में स्थित यूको बैंक के गार्ड की हत्या कर लाखों रुपये लूटने के मामले में मुख्य आरोपित सत्ता और गिंदा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने पहले हुई इस वारदात के बाद जालंधर पुलिस ने गिरोह के एक साथी जीता को गिरफ्तार किया था।

वहीं, होशियारपुर पुलिस ने सुक्खा को पकड़ लिया था। मुख्य आरोपित सत्ता और गिंदा फरार थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अब जालंधर और होशियारपुर पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। पुलिस को उनके पास से लूटी गई राशि और हथियार बरामद करने हैं। जालंधर और होशियारपुर की पुलिस जल्द ही दिल्ली की कोर्ट में दोनों को लाने के लिए अर्जी दाखिल करेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal