मौसम विभाग की माने तो रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान इस बीच 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, यानि दिल्ली का मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो रहा है।

राजधानी में आज से न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट शुरू हो सकती है मतलब अब दिल्ली वासियों की रातें और ज्यादा सर्द होने वाली हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज एक डिग्री और नीचे गिरकर छह डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसन विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली का तापमान लगातार 6 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है, जबकि इस बीच अधिकतम तापमान 22 और 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
जब 102 साल की दादी ने 14 हजार फीट की ऊंचाई से जब लगाई छलांग बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देखकर पूरी दुनिया हो गयी पागल…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा और दिन में धुंध रहेगी। वही अधिकतम तापमान23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहेगा
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal