गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि 2015 से लेकर 2019 तक कितने लोगों को भारत की नागरिकता दी जा चुकी है। नित्यानंद ने यह जानकारी लोकसभा में लिखित रूप से दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2015 में 15,459 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई, 2016 में 1076 लोगों को नागरिकता दी है।

2017 में 795, 2018 में 586 और 2019 में 939 लोगों को देश की नागरिकता दी गई। यदि पिछले चार सालों की बात करें तो 2015 से लेकर 2019 तक कुल 18,855 लोगों को भारत की ओर से नागरिकता दी जा चुकी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal