मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ से जीती हुई बाजी निकल गई। दरअसल, रिलायंस एक कंपनी खरीदने जा रही थी। बोली प्रक्रिया में उसे मंजूरी भी मिल चुकी थी। लेकिन अब खबर है कि मुकेश अंबानी के हाथ से यह कंपनी निकल गई है। रिलायंस ने खुद ही एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 25 अप्रैल 2025 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा Kandla GHA Transmission Limited (KGTL) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी की जानकारी दी गई थी। यह हिस्सेदारी PFC Consulting Limited से हासिल की जानी थी। लेकिन अब PFC ने एक लेटर भेजकर बोली प्रक्रिया को रद कर दिया।
मुकेश अंबानी के हाथ से निकल गई कंपनी
मुकेश अंबानी के हाथ से अब Kandla GHA Transmission Limited निकल गई है। इस कंपनी से PFC Consulting Limited ने हिस्सेदारी बेचने से मना कर दिया है। बोली प्रक्रिया में मुकेश अंबानी की रिलायंस को 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब प्रमोटर ने बोली प्रक्रिया को रद कर दिया है। इस खरीदारी में कुल कुल 20 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होना था।
रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- “कंपनी को 6 मई, 2026 को PFC से एक पत्र मिला है, जिसमें मौजूदा बोली प्रक्रिया को रद्द करने की जानकारी दी गई है। इसलिए, कंपनी KGTL में कोई भी हिस्सेदारी हासिल नहीं करेगी।”
क्या करती है कांडला GHA ट्रांसमिशन लिमिटेड?
कांडला GHA ट्रांसमिशन लिमिटेड (KGTL) एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) है, जिसे भारत के गुजरात क्षेत्र में स्थित कांडला में ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया निर्माण सुविधाओं को बिजली की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने हेतु स्थापित किया गया है। यह परियोजना 3 GW नवीकरणीय ऊर्जा के पारेषण पर केंद्रित है, जिसे बड़े पैमाने पर ग्रीन ऊर्जा परियोजनाओं का समर्थन करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
गिरावट के साथ बंद हुए रिलायंस के शेयर
7 मई 2026 को Mukesh Ambani की रिलायंस के शेयर NSE पर 0.17% गिरकर 1,435.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस साल अब तक रिलायंस के शेयर 8.89% गिर चुके हैं। बीते एक साल में इसने 2 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal