मुंबई में कोरोना की पहली खुराक का सौ फीसदी कवरेज हासिल

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के दस महीने बाद, मुंबई ने शनिवार को पहली खुराक 100%  कवरेज हासिल कर ली है। CoWin डैशबोर्ड के मुताबिक, शहर की लक्षित वयस्क आबादी 92,36,546 है, और शनिवार को दोपहर तक, इसने 92,39,902 खुराकें दे दी थीं।

मुंबई में दूसरी खुराक की 59,83,452 डोज लगाइ जा चुकी है, जिसका मतलब था कि शहर की लगभग 65% वयस्क आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, “टीकाकरण केंद्रों के विकेंद्रीकरण ने हमारे टीके कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

संक्रामक रोग विशेषज्ञ और महाराष्ट्र के कोविड -19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ ओम श्रीवास्तव ने कहा कि पहली खुराक का 100%  कवरेज शहर के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई ने 16 जनवरी को देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ सिर्फ 10 टीकाकरण केंद्रों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड -19 टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत की थी।

सप्लाई की कमी के कई चरणों से जूझते हुए शहर ने धीरे-धीरे टीकाकरण केंद्रों में वृद्धि की। कुल 462 सार्वजनिक और निजी टीकाकरण केंद्रों के साथ शहर में पहली खुराक का 100% कवरेज पूरा हुआ है।  बता दें कि शहर में हर दिन लगभग 123,000 से अधिक टीकाकरण करने की क्षमता थी।

नागरिक अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य 100% से अधिक कवरेज हासिल करना है क्योंकि मुंबई महानगर क्षेत्र के कई लोगों ने मुंबई में काम किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com