हिंदू मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं नहीं आती। साथ ही दुखों का निवारण होता है और घर में प्रसन्नता बनी रहती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए।

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन कुछ कामों की मनाही है जिन्हें करने से माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं और आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।
घर में न हो गंदगी
माता लक्ष्मी को गंदगी बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि घर हमेशा साफ-सुथरा रहें। क्योंकि स्वच्छ घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है।
शुक्रवार के दिन न लें उधार
शुक्रवार के दिन पैसे के लेन-देन से बचें। इस दिन उधार लेना या देना शुभ नहीं माना जाता। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपको धन की हानि झेलनी पड़ सकती है।
इस दिन शक्कर देने से बचें
शुक्रवार के दिन अगर कोई आपसे शक्कर मांगने आता है तो उसे शक्कर नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। साथ ही घर में दरिद्रता आती है।
न करें मांस या मदिरा का सेवन
हिंदू धर्म में सात्विक भोजन करने की ही सलाह दी जाती है। शुक्रवार के दिन भूलकर भी मांस या मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में अशांति का वास होता है। इस दिन केवल सात्विक भोजन ही करें।
न करें अपशब्दों का प्रयोग
वैसे तो किसी भी दिन अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन इसका विशेष ध्यान रखें। इस दिन गाली-गलौच करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और आपको अशुभ फल प्राप्त होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal