महिला ने कहा- राहुल ने रात में किया शादी का वादा, अब करें शादी

img_20161122010533-1NEW DELHI: RAHUL GANDHI से शादी करने के लिए एक महिला जिद पर अड़ी है। इलाहाबाद में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह में पहुंची इस महिला ने कहा कि राहुल गांधी ने उससे शादी का वादा किया था। महिला के मुताबिक, वह कांग्रेस सेवादल में जिल

राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इलाहाबाद पहुंचे थे। पदमा देवी नाम की महिला ने आनंद भवन के बाहर काफी देर तक राहुल गांधी से मुलाकात की जिद की तो माहौल गरमा गया। वह राहुल गांधी से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखने की जिद पर अड़ी थी।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसे अंदर नहीं जाने दिया और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी से उसे मिलने दिया गया। वह कई घंटे आनंद भवन के गेट पर ही खड़ी रही। मीडिया से बातचीत में उसने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं। राहुल गांधी दलितों के घर रोटी खाते हैं। दलितों के यहां जाते हैं। मैं तो ओबीसी से हूं।  
‘2006-07 में हुई थी शादी की बात’
पदमा ने आगे यह भी कहा कि 2006-2007 में राहुल गांधी से उसकी शादी की बात चली थी। बाद में 2014 में वह पार्टी से जुड़ी। उसने कहा, ‘इसके पहले राहुल गांधी पर इंटरेस्ट नहीं था। लेकिन दो-तीन मुलाकातों के दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाया, हालचाल पूछा तो मुझे लगा कि इनके मन में भी कुछ है तो मैंने शादी का मन बना लिया।’
राहुल गांधी से क्यों शादी करनी है, इस सवाल के जवाब पर उसने कहा, ‘वह अच्छे आदमी हैं। नेता अच्छे हैं। प्रधानमंत्री के लड़के हैं। मेरे पीछे काफी दुश्मन हैं। वो मिल जाएंगे तो मेरा काम बन जाएगा। उन्होंने कभी फेस-टु-फेस शादी का वादा नहीं किया लेकिन सपनों में शादी का वादा किया।’
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com