शरीर पर तिलों को लेकर अलग-अलग तरह की मान्यताएं हैं। तिल के शुभ-अशुभ प्रभाव को लेकर तमाम तरह की बातें कही गई हैं। ज्योतिषी लाल तिल को शुभ मानते हैं जबकि काले तिल के शुभ-अशुभ दोनों तरह के ही प्रभाव माने गए हैं। महिलाओं में तिल को लेकर भी शुभ-अशुभ प्रभाव बताए गए हैं।

माना जाता है कि यदि महिला के शरीर पर बाएं तरफ तिल है तो यह धन मिलने का संकेत देता है। यदि महिला के शरीर पर दस स्थानों पर तिल हैं तो उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसी महिलाओं की किस्मत में राजयोग बनता है।
यदि महिला के माथे पर दाएं ओर तिल है तो यह धन का संकेत करता है। ऐसी महिलाएं संपन्न परिवार का हिस्सा बनती हैं।
महिलाओं के पीठ पर तिल भी उनके धनवान होने का संकेत है।
महिला के पैर के अंगूठे में तिल है उसे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्टा मिलती है।
महिला के नाक के दाहिने हिस्से पर तिल होना सुख, धन सम्पत्ति का सुख भोगने का संकेत देता है।
जिस महिला की तर्जनी उंगली पर तिल है वह धनवान होती है।
जिस महिला की नाभि के थोड़ा नीचे तिल होता है उसे पैसों की कमी नहीं होती। ऐसी महिलाओं का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
महिलाओं के पांव पर तिल होना विदेश यात्रा का संकेत देता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal