सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महादेव की साधना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पूजन करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन में 5 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सपने में भगवान शिव के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे जातक को भविष्य से जुड़े कई खास संकेत मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सपने में शिव जी को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।
सपने में शिवलिंग के दर्शन करना
महाशिवरात्रि के दिन सपने में शिवलिंग के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि साधक को सभी पापों से मिल सकती है और जीवन से नकारात्मकता का नाश होगा। साथ ही महादेव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे।
महादेव के साथ मां पार्वती के दर्शन करना
इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन सपने में भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से विवाहित जोड़ों के जीवन से कलह की समस्या खत्म होती है और रिश्तों में मधुरता आती है।
त्रिशूल और डमरू
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में त्रिशूल को देखने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। अगर डमरू की ध्वनि सुनाई दे, तो इस सपने से जॉब में प्रमोशन के संकेत मिलते हैं।
करियर में मिलेगी सफलता
अगर आपने सपने में शिव जी के वाहन नंदी को देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी रुकी हुई मेहनत का फल प्राप्त होगा। करियर में खूब तरक्की होगी।
सपने के बाद जरूर करें ये काम
अगर आपने महाशिवरात्रि के दिन सपने में महादेव के दर्शन किए हैं, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। प्रभु की आरती करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal