ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। पहली मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
भारतीय डाक की ओर से जारी विज्ञापन ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी को समाप्त हो गई थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए पंजीकरण किया था। उन्हें अब जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। हालांकि पिछले सालों के रुझानों को देखें तो पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बीस दिनों के भीतर ही मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती थी। ऐसे में तमाम मीडियां रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।
इतने पदों पर होगा चयन
भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 12696 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2719 पद, ओबीसी के लिए कुल 5694 पद, एससी के लिए कुल 3942 पद, एसटी के लिए कुल 2716 पद, पीडब्ल्यू-ए के लिए कुल 260 पद, पीडब्ल्यू-बी के लिए कुल 271 पद, पीडब्ल्यू-सी के लिए कुल 257 पद और पीडब्ल्यू-डीई के लिए कुल 81 पद आरक्षित किए गए हैं।
India Post GDS Result 2026: यहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यहां मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन पर क्लिक करके ‘India Post GDS Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
मेरिट लिस्ट किसी समय भी जारी की जा सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal