चीन-अमेरिका नहीं, इस मुस्लिम देश ने जनवरी में खरीदा सबसे ज्यादा सोना, रिपोर्ट में खुलासा

जनवरी में वैश्विक सोने की खरीद में 80% की गिरावट आई, केंद्रीय बैंकों ने केवल 5 टन सोना खरीदा। उज्बेकिस्तान 9 टन सोना खरीदकर सबसे बड़ा खरीदार बना, जबकि रूस ने 9 टन बेचा। पढ़ें पूरी खबर

चीन-अमेरिका नहीं, इस मुस्लिम देश ने जनवरी में खरीदा सबसे ज्यादा सोना, रिपोर्ट में खुलासा; बेचने वालों में कौन आगे?

वैश्विक बाजार में सोने की खरीद भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन जनवरी 2026 में कुछ देशों ने अपने गोल्ड रिजर्व में बड़ी बढ़ोतरी की। हैरानी की बात यह है कि चीन, अमेरिका या ब्रिटेन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान जनवरी में सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश बना।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने मिलकर सिर्फ 5 टन सोना खरीदा, जबकि 2025 में हर महीने औसतन 27 टन की खरीद हो रही थी। यानी गोल्ड खरीद की रफ्तार में करीब 80% की गिरावट दर्ज की गई।

किन देशों ने खरीदा सोना?
जनवरी में कुल खरीद कम रही, लेकिन कई देशों ने अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाए। इनमें सबसे आगे उज्बेकिस्तान रहा।

उज्बेकिस्तान ने 9 टन सोना खरीदकर अपना कुल गोल्ड रिजर्व बढ़ाकर 399 टन कर लिया। वहीं चीन ने लगातार 15वें महीने अपने रिजर्व में सोना जोड़ा, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अभी भी गोल्ड रिजर्व बढ़ाने की रणनीति पर कायम है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com