महाराष्ट्र के पुलिस कैंप में एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से परिवार के चार सदस्य घायल..

महाराष्ट्र के दक्षिणी मुम्बई के पुलिस कैंप में एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं। हालांकि इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

 महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में रविवार की रात एक हादसा हो गया। दरअसल, दक्षिणी मुम्बई के पुलिस कैंप में एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

रात ढाई बजे हुआ हादसा

परिवार के चारों सदस्यों को नगर निगम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनकी चोटें मामूली थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई जब परिवार के सदस्य ताड़देव में पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल के अपने मकान में सो रहे थे।

15 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

महाराष्ट्र के नागपुर से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग ने यूट्यूब वीडियो की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद तुरंत ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिस दौरान वो गर्भवती हो गई थी।

परिवार वालों से छिपाने के लिए नाबालिग ने उस बच्चे के शव को घर में ही एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर दिया। हालांकि, पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com