मशहूर पंजाबी सिंगर R Nait के शो में बेकाबू हुई भीड़, मची भगदड़, लोगों की टूटी टांगें

पटियाला(बलजिंदर):  पटियाला के शीश महल में चल रहे हेरिटेज फेस्टिवल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फेस्टिवल के आखिरी दिन पंजाबी गायक R Nait के कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए आयोजकों द्वारा महंगी टिकटें भी बेची गई थीं। लेकिन जैसे ही शो शुरू हुआ, पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बन गए कि एंट्री गेट बंद कर दिए गए, जिससे कई लोग अंदर नहीं जा सके।

इसी दौरान कुछ लोग कार्यक्रम देखने के लिए शीश महल की ऊंची दीवारें फांदकर अंदर जाने लगे। इसी अफरातफरी में दो युवक दीवार से नीचे गिर गए, जिससे उनकी टांगें टूट गईं। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि आयोजन में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि जिन लोगों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं, उन्हें भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com