बाराबंकी में महिला थाने के पास युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिकंदर अब्बास रिजवी ने आत्मदाह का प्रयास किया। वे केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर मुकदमा करने की मांग कर रहे थे। मुकदमा दर्ज न होने पर महिला थाने के बाहर कैरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका और हिरासत में ले लिया।

बतो दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर की बीते दिन मुस्लिम समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका विरोध करते हुए एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिकंदर ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। ऐसा न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। घटना से आक्रोशित गुरुवार को सिकंदर अब्बास रिजवी कैरोसिन लेकर महिला थाने के पास अपने ऊपर उड़ेल लिया। इससे पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है।
बीते दिन की थी विवादास्पद टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 24 अप्रैल की एक रैली में मुस्लिम समुदाय पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए 25 अप्रैल को गिरिराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। टिप्पणी को लेकर शिया सुन्नी समुदाय में खासा आक्रोश है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal