भोपाल में घर में सो रही महिला की नृशंस हत्या, आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी से किया वार

भोपाल: आजकल अपराध के मामलों में तेजी से बढ़त देखने के लिए मिल रही है। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह नजीराबाद थाना इलाके का है। यहाँ बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को घर में सो रही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है करीब आधा दर्जन लोगों ने महिला पर कुल्हाड़ी, फरसा से चेहरे पर कई वार किए थे। इस मामले में अब पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

इस पूरे मामले को लेकर नजीराबाद थाना प्रभारी भरत प्रतापसिंह ने बताया, ‘कंचनबाई पत्नी स्व। घूरसिंह गुर्जर (60) ग्राम कड़ैया खेड़ा में रहती थी। उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। कंचन बाई के दो बेटे हैं। इनमें विनय नाम का पुत्र उसके साथ रहता है, जबकि दूसरा बेटा दशरथ भोपाल में रहता है। कंचनबाई ने गांव में नया मकान बनवाया है। अभी उसमें दरवाजे लगना बाकी हैं।’ वहीं आगे बताया गया कि, ‘बीते सोमवार रात को खाना खाने के बाद कंचनबाई घर के बरामदे में पलंग पर सो गई थी। उसका बेटा विनय दूसरे कमरे में सो गया था। रात करीब दो बजे छह लोग कुल्हाड़ी, फरसा लेकर कंचनबाई के घर पहुंचे। उन्होंने कंचन के बाई के चेहरे पर कुल्हाड़ी, फरसा से ताबड़तोड़ वार कर दिए।’

वहीं आगे बताया गया है कि, ‘इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावर मौके से फरार हो गए।’ मिली खबर के अनुसार इस हमले से बुरी तरह घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में झगड़े की वजह डेढ़ एकड़ जमीन का विवाद पता चली है। वहीं पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com