भूटान में गुरुवार की रात पुनाखा में एक ग्लेशियर झील फट गई। रात करीब सवा आठ बजे झील का पानी संकोष नदी में तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया था। एहतियात के तौर पर बंगाल के अलीपुर द्वार व असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है।
अलीपुर द्वार में संकोष नदी के किनारे स्थित भलका एक व दो, चेंगमाड़ी व लैंड ग्राम पंचायत के 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
तक्तसिमाखांग परियोजना कार्यालय और गासा छाचू में तैनात सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अंधेरा होने के कारण बाढ़ के पानी की मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। अलीपुरद्वार प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर जलस्तर बढ़ने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।
सभी ग्राम पंचायतों और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। अलीपुर द्वार सांसद मनोज तिग्गा ने बताया कि प्रशसन अलर्ट मोड में है। अफवाहों से बचें। नदी में जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन को तुरंत जानकारी दें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal