सहारनपुर। सहारनपुर के एक नर्सिंग होम एक ऐसी बच्ची ने जन्म लिया जो बिकुल मछली जैसी दिखती है। इस बच्ची को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। हालांकि जन्म के कुछ ही देर बाद जलपरी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की माने तो लाखों बच्चों में कभी ऐसा होता है। इससे पहले 7 मई को 1988 फ्लोरिडा में ऐसा ही किस्सा सामने आया था।
मामला सहारनपुर नगर की लेबर कालोनी का है। यहां की निवासी एक गर्भवती महिला का इलाज आईटीसी रोड स्थित सहीराम हॉस्पिटल में चल रहा था। बीते दिनों उसे इसी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। 29 अप्रैल की सुबह 7:10 बजे महिला को डिलीवरी के लिए लेबर रूम में ले जाया गया।
महिला रोग विशेषज्ञ डा. वंदना और अन्य स्टाफ जिस वक्त उस महिला की डिलीवरी करा रही थी तो पूरा स्टाफ यह देखकर दंग रह गया। महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है वह पूरी तरह से अजीबोगरीब थी।
सहारनपुर में जन्मी इस नवजात बच्ची का सिर और धड़ बेबी गर्ल की ही तरह था लेकिन नीचे का हिस्सा पूरी तरह से मछली की तरह था। हैरत की बात यह है कि नवजात के प्राइवेट पार्ट भी नहीं थे। समुद्र में इस आकार का जंतु पाया जाता है, जिसे मरमेड कहा जाता है। डॉक्टर्स ने बताया कि दुनिया में यह अब तक का चौथा ऐसा केस है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal