भारत में घूमने के लिए ये हैं सबसे सस्ती जगह

भारत में घूमने के लिए बहुत सी जगह है। इनमे कुछ जगहों पर पहाड़, समुद्री तो कुछ जगह पर रेगिस्तान है। हालाँकि अगर बात हो दोस्तों के साथ घूमने की तो हम अक्सर सस्ती जगहों के बारे में सोचते हैं। लेकिन ट्रिप का बजट पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने रुपये खर्च करना चाहते हैं। जी हाँ, अगर आप सस्ते में घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आप अलग ही आनंद ले सकते हैं। यह घूमने के लिए सबसे सस्ती जगह है।


1) देहरादून – दोस्ते और फैमिली के साथ जाने के लिए ये अच्छी जगह है। जी दरअसल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून घूमने लोग दूर-दूर से आते हैं और लोगों को सबसे ज्यादा यहां का मौसम पसंद आता है। आपको बता दें कि यहां कई कैफे और कम बजट होटल्स आसानी से मिल जाएंगे। 

2) अमृतसर – यहां स्थित गोल्डन टेंपल लोगों के बीच में खूब लोकप्रिय है। जी हाँ और यहाँ एक दिन में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। केवल यही नहीं बल्कि यहां परोसे जाने वाला लंगर भी लोगों के बीच में मशहूर है। आपको बता दें कि गोल्डन टेंपल के आस पास भी घूमने के लिए काफी जगहे हैं जो बेहतरीन है। 

3) नैनीताल- उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है नैनीताल। जी हाँ, यह जगह अपनी झीलों के लिए खूब प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यहां सस्ता खाना और होटल दोनों आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा यहां काफी सारे फेमस मंदिर भी है। वैसे पारिवारिक यात्रा के लिए ये अच्छी जगह है। 

4) मैकलोडगंज- हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित ये हिल स्टेशन घूमने क लिए काफी अच्छा और सस्ता माना जाता है। यह खूबसूरत वादियों और नजारों  से भरा शहर है और इसको देखकर दोस्तों के साथ चिल करने के लिए ये अच्छी जगह है। 

5) ऋषिकेश – राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और तमाम एक्टिविटी के लिए ऋषिकेश फेमस है। जी हाँ और यहां भी आपको सस्ते होटल और खाना मिल जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com